पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने सहायक अभियंता (एई / ओटी) और सहायक प्रबंधक (एएम / आईटी) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार PSPCL की आधिकारक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
बिजली विभाग हो रही भर्तियां, इन पदों के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 30 सितंबर 2019
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 21 अक्तूबर 2019
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 24 अक्तूबर 2019
पदों का विवरण :
पदों के नाम : पदों की संख्या
सहायक अभियंता (एई / ओटी) 100
सहायक प्रबंधक (एएम / आईटी) 11
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फुल टाइम रेगुलर B.E./ B.Tech / B.Sc होना जरूरी है। साथ ही 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पात्रता मांगी गई है। अन्य डिग्री / डिप्लोमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.pspcl.in के माध्यम से 30.09.2019 से 21.10.2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : NABARD में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन