फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे ने दी बड़ी सौगात, नौकरी करने वालों को नहीं होगा यकीन

Fri, 20 Apr 2018 07:27 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
Minimum educational qualification limit over for job on compassionate basis in Indian Railways
फाइल फोटो
भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। खबर पढ़ने के बाद नौकरी करने वालों को यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। रेलवे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता सीमा खत्म कर दी गई है। 
Minimum educational qualification limit over for job on compassionate basis in Indian Railways
फाइल फोटो
रेलवे ने अपने कर्मचारियों की पत्नी या विधवा को अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए न्यूनतम शैक्षिक सीमा को खत्म कर दिया है। रेलवे अपने कर्मचारियों की सेवा की अवधि में निधन या मेडिकल कारणों से रिटायरमेंट की सूरत में अनुकंपा के आधार पर नौकरी देता है।
Minimum educational qualification limit over for job on compassionate basis in Indian Railways
फाइल फोटो
मौजूदा नियमों के तहत लेवल-1 या ग्रुप ‘डी’ की नौकरियों के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता क्लास 10 थी। कई मामलों में यह देखने में आ रहा था कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाला उम्मीदवार न्यूनतम योग्यता को पूरा नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Minimum educational qualification limit over for job on compassionate basis in Indian Railways
ऐसे मामलों में जोनल रेलवे की तरफ से बोर्ड से पूछा जा रहा था। इस मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद बोर्ड ने आवश्यक न्यूनतम योग्यता को खत्म करने का निर्णय लिया। रेलवे बोर्ड की तरफ से 6 अप्रैल को इस आशय का पत्र जारी किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed