फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   kpsc recruitment 2020: 990 posts vacant know how to apply

PSC: इस राज्य में लगभग 1000 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, इंजीनियर्स के लिए मौका

Sat, 01 Aug 2020 11:46 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 01 Aug 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
kpsc recruitment 2020: 990 posts vacant know how to apply
Job 2020 - फोटो : फाइल फोटो

KPSC Recruitment 2020: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य में 990 पद खाली हैं। ध्यान दें कि इन पदों पर डिप्लोमा किए हुए छात्रों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री हासिल करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तय की गई है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.kpsc.kar.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन

पदों का विवरण-

जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 330
असिस्टेंट इंजीनियर- 660 पद

वेतन-
जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए वेतन- 33,450 - 62,600/- रुपये
असिस्टेंट इंजीनियर के लिए वतेन- 43,100-83,900/-रुपये

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, श्रेणी के अनुसार अधिकतम आयु अलग-अलग है। ज्यादा जानकारी के लिए आगे दिए विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 17 अगस्त, 2020
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 16 सितंबर, 2020
  • ऑनलाइन शुल्क के भुगतान करने की अंतिम तिथि- 18 सितंबर, 2020

आवेदन प्रक्रया-
उम्मीदवारों को पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट www.kpsc.kar.nic.in जाना होगा।

चयन प्रक्रिया-
पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें -AIR INDIA दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- SBI: लगभग 4000 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, सीधे होगा चयन
 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed