फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

sarkari naukri 2021: इस सूबे के हाई कोर्ट में पांचवीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली हैं पार्ट टाइम नौकरियां, जानिए पूरी जानकारी

Sat, 09 Jan 2021 05:59 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 09 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Kerala High Court recruits Part Time Sweeper posts 5th Pass candidates can apply.
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

केरल हाई कोर्ट में पांचवीं पास अभ्यर्थियों के लिए पार्ट टाइम नौकरियां निकली हैं। यहां पार्ट टाइम स्वीपर की नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी रखी गई है। कुल पदों की संख्या 45 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देख ले।



इसे भी पढ़ें-MPPSC: बड़ा बदलाव! आंसरशीट में ही लिखे होंगे प्रश्न, उत्तर के लिए शब्द सीमा के मुताबिक रहेगी खाली जगह

 

Kerala High Court recruits Part Time Sweeper posts 5th Pass candidates can apply.
सरकारी नौकरियां
इन नौकरियों के लिए चयनिक होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने  9,340 रुपये से लेकर 14,800 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इन नौकरियों के लिए वो अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो कि 02/01/1984 से लेकर 01/01/2002 के बीच पैदा हुए हों। आपको बता दें कि ये सभी नौकरियां कॉन्ट्रैक्ट पर होंगी।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, इन सरकारी विभागों में चल रही हैं भर्तियां
9 जनवरी 2021


 
Kerala High Court recruits Part Time Sweeper posts 5th Pass candidates can apply.
केरल हाईकोर्ट

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा चयन
इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 75 मिनट का वक्त दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से परीक्षा में जनरल नॉलेज, करेंट  अफेयर और बेसिक मैथ्स से सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 100 नंबर का होगा और हर प्रश्न एक नंबर का रखा जाएगा। गलत जवाब देने पर अभ्यर्थियों के नंबर काटे भी जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala High Court recruits Part Time Sweeper posts 5th Pass candidates can apply.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

परीक्षा में जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर से 80 नंबर और गणित से 20 नंबर के वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 1/4 नंबर कटेंगे। यह परीक्षा मलियालम भाषा में होगी। इंटरव्यू दस नंबर का होगा। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी  https://hckrecruitment.nic.in/app_notif.php# पर आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed