फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, 3 लाख रुपये तक सैलरी

Wed, 21 Mar 2018 05:30 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 21 Mar 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
job vacancies in sbi salary is more than 3 lakhs

SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में कई पदों पर भर्ती की सूचना जारी की गई है। बैंक में नौकरी करने का यह सुनहरा अवसर है। खबर है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 7 अप्रैल 2018 तक ही अप्लाई किया जा सकता है। आपको बता दें कि SBI में कुल 119 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें स्पेशल मैनेजमेंट एक्जिक्यूटिव, डिप्टी जनरल मैनेजर (लॉ) (कॉन्ट्रैक्चुअल), डिप्टी जनरल मैनेजर (लॉ) (रेग्यूलर) और डिप्टी मैनेजर (लॉ) जैसे पद शामिल हैं। 

job vacancies in sbi salary is more than 3 lakhs

स्पेशल मैनेजमेंट एक्जिक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का CA/ICWA/ACS/MBA फाइनेंस में या फिर 2 साल का PG डिप्लोमा (फाइनेंस) धारक होना अनिवार्य है। डिप्टी जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर (कॉन्ट्रैक्चुअल) उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ डिग्री (3-5 साल) धारक होना अनिवार्य है। वहीं रेग्यूलर पद के लिए भी लॉ डिग्री (3-5 साल) धारक होना अनिवार्य है लेकिन पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।

job vacancies in sbi salary is more than 3 lakhs

स्पेशल मैनेजमेंट एक्जिक्यूटिव के लिए अप्लाई करने की आयुसीमा 30 से 40 वर्ष है। वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए यह 42 से 52 वर्ष और डिप्टी मैनेजर के लिए 25 से 35 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के तहत होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
job vacancies in sbi salary is more than 3 lakhs

वहीं स्पेशल मैनेजमेंट एक्जिक्यूटिव की सैलरी 18 लाख प्रति वर्ष, डिप्टी जनरल मैनेजर (रेग्यूलर) की सैलरी 47 लाख प्रति वर्ष और डिप्टी मैनेजर की सैलरी 15.10 लाख प्रति वर्ष होगी। नौकरी के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed