10वीं पास के लिए डाक विभाग में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग आंध्र प्रदेश में स्थित किसी भी डाक विभाग में की जा सकती हैं। इस नौकरी के लिए 18 साल से 40 तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या: 2286
पद का विवरण: कुल पदों में ओबीसी के लिए 536, एससी के लिए 242, एसटी के लिए 187 और अनारक्षित वर्ग के लिए 100 पद आरक्षित हैं।
योग्यता: उम्मीदवार किसी भी बोर्ड से 10वीं पास हो
आयु सीमा: 18 से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
चयन प्रकिया: उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा
आवेदन करने की अंतिम तारीख: 4 जून
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.appost.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।