भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वैज्ञानिक / अभियंता के कई पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इसरो में नौकरी करना चाहते हैं, वे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज ही ISRO की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।
ISRO दे रहा है नौकरी का मौका, सैलरी पैकेज कर देगा खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या
वैज्ञानिक / अभियंता (एससी) सिविल 11
वैज्ञानिक / अभियंता (एससी) विधुत 05
वैज्ञानिक / अभियंता (एससी) प्रशीतन एवं वातानुकूलन 04
वैज्ञानिक / अभियंता (एससी) वास्तुकला 01
महत्वपू्र्ण तिथि :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 24 सितंबर, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 14 अक्तूबर, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 16 अक्तूबर, 2019
शैक्षिक योग्यता :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन शुल्क :
प्रत्येक आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन या नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाकर ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार आगे दी गई ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : RRB 2019: रेलवे में निकली भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका