ICG Recruitment 2020: आज भारतीय तटरक्षक में नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन 50 पदों की भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in के जरिए आवेदन कर लें।
2 of 3
इंडियन कोस्ट गार्ड शिप वरुण
- फोटो : ANI
दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका
अगर आप दसवीं पास हैं, तो इन नौकरियों के लिए आज हर हाल में आवेदन कर लें। इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 22 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन नौकरियों में सलेक्शन होने पर आपको बेहतरीन सैलरी मिलेगी। चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 47 हजार रुपये से ज्यादा का वेतन मिलेगा। ये नौकरियां कुक और स्टीवर्ड आदि पदों के लिए हैं, जिनके लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
3 of 3
भारतीय तटरक्षक बल
- फोटो : एएनआई
वैसे तो इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू हुई थी, लेकिन 7 दिसंबर आवेदन की आखिरी तारीख है। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दसवीं में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। इन नौकरियों में रिक्तियों की कुल संख्या 50 है। कुल 50 रिक्तियों में 20 रिक्तियां अनारक्षित, 5 ईडब्ल्यूएस, 14 ओबीसी, 8 एससी और तीन रिक्तियां एसटी के लिए हैं। इन नौकरियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे ग्रेड 3 से 47600 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।