फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICG Recruitment 2020: इन 50 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द करें

Mon, 07 Dec 2020 10:53 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
ICG Recruitment 2020 today is last date to apply
इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला

ICG Recruitment 2020: आज भारतीय तटरक्षक में नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन 50 पदों की भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in के जरिए आवेदन कर लें।



 

ICG Recruitment 2020 today is last date to apply
इंडियन कोस्ट गार्ड शिप वरुण - फोटो : ANI

दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका
अगर आप दसवीं पास हैं, तो इन नौकरियों के लिए आज हर हाल में आवेदन कर लें। इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 22 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन नौकरियों में सलेक्शन होने पर आपको बेहतरीन सैलरी मिलेगी। चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 47 हजार रुपये से ज्यादा का वेतन मिलेगा। ये नौकरियां कुक और स्टीवर्ड आदि पदों के लिए हैं, जिनके लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

 

ICG Recruitment 2020 today is last date to apply
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : एएनआई

वैसे तो इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू हुई थी, लेकिन 7 दिसंबर आवेदन की आखिरी तारीख है। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दसवीं में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। इन नौकरियों में रिक्तियों की कुल संख्या 50 है।  कुल 50 रिक्तियों में 20 रिक्तियां अनारक्षित, 5 ईडब्ल्यूएस, 14 ओबीसी, 8 एससी और तीन रिक्तियां एसटी के लिए हैं। इन नौकरियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे ग्रेड 3 से 47600 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed