{"_id":"5e70ab2e8ebc3ea4ea062225","slug":"government-job-tenth-pass-ssc-mts-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबर! दसवीं पास के लिए निकलेंगी हजारों सरकारी नौकरियां, जानिए कैसे मिलेंगी?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
खुशखबर! दसवीं पास के लिए निकलेंगी हजारों सरकारी नौकरियां, जानिए कैसे मिलेंगी?
SSC MTS Recruitment: अगर आप दसवीं पास हैं और नौकरी खोज रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपके लिए हजारों नौकरियां निकलने वाली हैं। ये सारी नौकरियां मल्टी टास्किंग होंगी और इनके लिए लिखित परीक्षा होगी। पिछले साल जब ये सरकारी नौकरियां निकली थी तो 19 लाख से ज्यादा दसवीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखिए
2 of 5
Quit Job
- फोटो : Social Media
इन नौकरियों को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन निकालेगा। एसएससी इसके लिए आने वाले दो जून को नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसमें दसवीं पास इन नौकरियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर आप इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी करना शुरू कर दें। साथ ही एसएससी एमटीएस परीक्षा के नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in भी देखते रहे।
3 of 5
girl job
- फोटो : social media
इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन नोटिफिकेशन आने के बाद ही शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। ग्रुप सी मल्टी टास्किंग पदों पर चयन के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। दूसरे चरण में एक डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
job search
- फोटो : social media
पहले चरण में होने वाली परीक्षा के लिए चार पेपर होंगे जिनमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग, न्यूमेरिकल ऐप्टिट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।ये सारे ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे और अभ्यर्थियों से सौ सवाल पूछे जाएंगे। इसी तरह डिस्क्रिप्टिव पेपर पैटर्न में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं का पेपर होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Job Shimla
इन नौकरियों के लिए आवेदन फीस सौ रुपये होगा और नोफिकेशन आने के बाद ssc.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इन सरकारी नौकरियों के लिए आपको अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और जनरल नॉलेज के साथ ही अपनी रीजनिंग भी मजबूत करनी चाहिए। इन नौकरियों के बारे में नोटिफिकेशन के लिए आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।