ESIC Recruitment 2020: अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो आपके पास एक अच्छा मौका है। आप डायरेक्ट इंटरव्यू देकर असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर एसोसिएट प्रोफेसर तक कई पदों पर नौकरी पा सकते हैं।
दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, गुलबर्ग शैक्षिक पदों को भरने के लिए डायरेक्ट इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए 23 अक्तूबर को सीधे साक्षात्कार है। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने हाथ से नौकरी का यह मौका न जाने दें। ज्यादा जानकारी के लिए अगली स्लाइड में जाएं।
यहां 39 शैक्षिक पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। जिनमें से 27 रिक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर और 12 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए हैं। इन पदों में असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतनमान 92000 रुपए प्रतिमाह और एसोसिएट प्रोफेसर का वेतनमान 106000 रुपए प्रतिमाह है।
इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा और उसके बाद उनका सीधा साक्षात्कार होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अपनी सभी जरूरी दस्तावेज भी ले जाने होंगे।
जिनमें आयु प्रमाण पत्र के तौर पर 10वीं का सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स, जाति प्रमाणपत्र, आईडी प्रूफ और फोटोग्राफ शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।