फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CRPF Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में निकलीं बंपर भर्तिया, 9212 पदों पर 10वीं पास करें आवेदन

Mon, 27 Mar 2023 12:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 27 Mar 2023 12:16 PM IST
सार

CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलसि बल में बंपर पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। जिसके लिए महिला-पुरुष आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 27 मार्च 2023 से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
CRPF Recruitment 2023 Registration Begins for Constable Posts Apply Online on Crpf.gov.in
CRPF Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 27 मार्च 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 तक है। 
CRPF Recruitment 2023 Registration Begins for Constable Posts Apply Online on Crpf.gov.in
crpf recruitment सीआरपीएफ भर्ती २०२३ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीआरपीएफ के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9212 पद भरे जाएंगे। इनमें से 9105 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 107 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
CRPF Recruitment 2023 Registration Begins for Constable Posts Apply Online on Crpf.gov.in
crpf - फोटो : Agency (File Photo)

शैक्षणिक योग्यता

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारी परिवहन वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए और कॉन्टेबल (ड्राइवर) के लिए भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF Recruitment 2023 Registration Begins for Constable Posts Apply Online on Crpf.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

आयु-सीमा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा ड्राइवर के पद के लिए 18 से 27 साल रखी गई है, जबकि अन्य पदों के लिए यह 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
CRPF Recruitment 2023 Registration Begins for Constable Posts Apply Online on Crpf.gov.in
CRPF - फोटो : Amar Ujala

चयन प्रक्रिया

सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा, जो हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में होगा। इसके साथ ही पीएसटी और पीईटी ट्रेड टेस्ट, दस्तावेजों की जांच, चिकित्सा परीक्षण शामिल होगा।इस परीक्षा का आयोजन एक से 13 जुलाई 2023 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 जून 2023 को जारी होंगे। इसे 25 जून 2023 तक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed