फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs: स्वास्थ्य विभाग में यहां निकलीं बंपर भर्तियां, 1539 पदों पर आवेदन की जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 11 Apr 2023 12:52 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 11 Apr 2023 12:52 PM IST
सार

BTSC Pharmacist Recruitment 2023: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की तरफ से फार्मासिस्ट के बंपर पदों पर भर्तियां निकलीं हैं।

विज्ञापन
Bihar Technical Service Commission Pharmacist Recruitment 2023 apply online at btsc.bih.nic.in
BTSC Pharmacist Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

BTSC Pharmacist Recruitment 2023: बिहार में युवाओं के लिए बंपर पदों पर नौकरियों की सौगात है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट के 1539 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Bihar Technical Service Commission Pharmacist Recruitment 2023 apply online at btsc.bih.nic.in
BTSC Pharmacist Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala
बिहार तकनीकी सेवा आयोग की फार्मासिस्ट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच अप्रैल 2023 से जारी है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई 2023 तय की गई है।
Bihar Technical Service Commission Pharmacist Recruitment 2023 apply online at btsc.bih.nic.in
BTSC Pharmacist Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

BTSC Pharmacist शैक्षणिक योग्यता

बिहार फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा कोर्स किया हो। बिहार फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Technical Service Commission Pharmacist Recruitment 2023 apply online at btsc.bih.nic.in
BTSC Pharmacist Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

BTSC Pharmacist रिक्तियों का विवरण

  • जनरल- 561

  • ईडब्ल्यूएस - 132

  • एससी- 321

  • एसटी- 22

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 333

  • पिछड़ा वर्ग- 105

  • पिछड़े वर्ग की महिला- 65

  • कुल पदों की संख्या 1539 है। 

विज्ञापन
Bihar Technical Service Commission Pharmacist Recruitment 2023 apply online at btsc.bih.nic.in

BTSC Pharmacist आवेदन शुल्क

बीटीएससी फार्मासिस्ट के पद पर उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला श्रेणियों के उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed