फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूनिवर्सिटी हॉस्टल से बेदखल जम्मू-कश्मीर के 250 छात्रों की अब ये हो गई है दशा

Fri, 11 Aug 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
JAMMU KASHMIR STUDENTS out of hostel
गोदाम में रह रहे हैं छात्र - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से प्रोफेशनल​ कोर्सेज की पढ़ाई कर यहां भविष्य की दिशा तय करने आए 250 छात्रों की दशा ही बिगड़ गई है। प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत पढ़ाई करने आए छात्रों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वे हॉस्टल के कमरे से निकलकर खुले आसमान के नीचे आ गए। रात गुजारना भी मुश्किल हो गया, तो दिन में भी शरण नहीं मिल पा रही है।


राजस्थान की राजधानी जयपुर में इन जम्मू-कश्मीर के छात्रों को निजी विश्वविद्यालय प्रशासन ने बाहर निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि इन छात्रों की पढ़ाई के लिए जो पैसा केंद्र से आना था, वो नहीं आ पाया। ऐसे में इन छात्रों से रहने की सुविधा ले ली गई है।

शाम होते ही करने लग जाते हैं छत की तलाश

JAMMU KASHMIR STUDENTS out of hostel
कॉलेज में बाहर निकाला गया स्टूडेंट्स को - फोटो : अमर उजाला
हालत ये है कि अब ये छात्र खुले में रह रहे हैं। मजबूरी ऐसी कि दिन खुले में निकल रहा है और शाम होते ही छत तलाशी जाती है। कुछ ऐसे हैं जिन्होंने दुकानों और गोदामों में शरण ली है। वहां पर भी सामान इकट्ठा कर रखा है।

मुस्लिम परिवारों से शरण मांगने को मजबूर

JAMMU KASHMIR STUDENTS out of hostel
कॉलेज में किया प्रदर्शन भी - फोटो : अमर उजाला
कोई और रास्ता नहीं मिला तो छात्रों ने मुस्लिम परिवारों से शरण मांगनी शुरू कर दी है। कोशिश है कि जैसे तैसे रात बिताने के लिए जगह मिल जाए। वहीं खबर है कि लड़कियों को भी निकाला गया था, जिन्हें यूनिवर्सिटी में वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यहां तक कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

JAMMU KASHMIR STUDENTS out of hostel
अस्पताल में होना पड़ा भर्ती - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक ये छात्र तीन साल से यूनिवर्सिटी में ही रह रहे थे। उनके खाने पीने से लेकर बाकी सुविधाएं विवि ही दे रहा था। ऐसे में एकाएक छात्रों के बेदखल किए जाने के बाद छात्र सकते में आ गए।  छात्र तबीयत खराब होने से अस्पताल में भर्ती भी हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली तक पहुंचे छात्र, दे रहे हैं दस्तक

JAMMU KASHMIR STUDENTS out of hostel
धरने पर भी बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल से निकाले गए करीब 50 छात्रों के नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टैक्नीकल एजुकेशन के ऑफिस पर गुहार लेकर पहुंचने की जानकारी है। दिल्ली में मामला पहुंचने के बाद छात्रों हाइलाइट हुए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कोई निर्णय किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed