{"_id":"5735701b4f1c1b232c91988a","slug":"world-s-biggest-plane-arrived-at-hyderabad-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में उतरा दुनिया का सबसे बड़ा विमान, ले जा सकता है 1500 लोगों को","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में उतरा दुनिया का सबसे बड़ा विमान, ले जा सकता है 1500 लोगों को
Fri, 13 May 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान एंतोनोव एएन-225 गुरुवार रात हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। छह इंजन वाला यह विमान इतना विशाल है कि देखने वालों को आंखों पर यकीन ही न हो।
2 of 4
- फोटो : ANI
एंतोनोव दुनिया में अपनी तरह का इकलौता विमान है, जिसका निर्माण 80 के दशक में रूस में किया गया था। उस समय एक स्पेसक्राफ्ट को ले जाने के लिए इसका निर्माण किया गया था। इसके बाद लंबे समय तक सोवियत सेना ने इसका इस्तेमाल किया। अब दुनिया के कई देश इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
3 of 4
world's biggest plane
- फोटो : ANI
अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट पर निकला एंतोनोव यूक्रेन के कीव शहर से हैदराबाद पहुंचा है, जो एक दिन यहां रुकने के बाद आस्ट्रेलिया के पर्थ के लिए रवाना हो जाएगा। विमान में छह टर्बोफेन इंजन लगे हैं जो एक बार में 640 टन तक सामान ले जाने में मदद करते हैं। विमान का वजन भी 600 टन के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : ANI
सात मंजिला ऊंचाई वाला यह विमान एक बार में 1500 सवारियों को लेकर उड़ सकता है। एक बार उड़ान शुरू करने के बाद यह बिना रुके 4000 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। विमान में 117 टन का इलेक्ट्रिक जनरेटर भी लगा है, जो इसे लगातार कई दिनों तक रोशन कर सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।