फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आई बड़ी खबर, सीएम योगी ने कही यह बात

Sat, 27 Jun 2020 11:27 AM IST
आसिम खान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 27 Jun 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
up board results 2020 live updates in hindi: UPMSP 10th and 12th results, check up board result
आज जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट - फोटो : PTI

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 12.30 बजे घोषित होंगे। ऐसे में अमर उजाला छात्रों की सहूलियत के लिए हर अपडेट तेजी के साथ पहुंचाने की कोशिश में जुटा है।  इस साल परीक्षा के एक साथ परिणाम पहली बार लखनऊ से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जारी करेंगे। 

up board results 2020 live updates in hindi: UPMSP 10th and 12th results, check up board result
यूपी बोर्ड की वर्षों पुरानी परंपरा टूटेगी आज - फोटो : amar ujala
सरकार के इस निर्णय के साथ ही यूपी बोर्ड की वर्षों पुरानी परंपरा टूटेगी। इससे पहले बोर्ड के सभापति एवं सचिव ही बोर्ड मुख्यालय से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करते रहे हैं। 

लेकिन, यह परंपरा इस बार एक झटके में टूटती नजर आ रही है। इससे पहले बोर्ड के सभापति एवं सचिव में आपसी तालमेल न होने की वजह से दो बार लखनऊ माध्यमिक शिक्षा निदेशक (सभापति) के कार्यालय से परिणाम जारी हुए।
 
up board results 2020 live updates in hindi: UPMSP 10th and 12th results, check up board result
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्वीट किया कि "मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं। अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
up board results 2020 live updates in hindi: UPMSP 10th and 12th results, check up board result
परीक्षा के एक साथ परिणाम पहली बार लखनऊ से उप मुख्यमंत्री करेंगे जारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में 2017 में नई सरकार के गठन के बाद से डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की ओर से बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम लगातार लखनऊ से जारी किए जाते रहे हैं, अब वह पहली बार सचिवालय लोकभवन से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परिणाम भी एक साथ जारी करेंगे।

विज्ञापन
up board results 2020 live updates in hindi: UPMSP 10th and 12th results, check up board result
दोपहर 12.30 बजे घोषित होंगे परिणाम - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इससे पूर्व यूपी बोर्ड के सचिव एवं सभापति में टकराव की वजह से 2003 एवं 2007 में हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम भी लखनऊ निदेशक कार्यालय से जारी हुआ था, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम बोर्ड मुख्यालय से ही जारी किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed