भारत द्वारा हाल ही में अग्नि 4 मिसाइल के परीक्षण के बाद जहां पूरी दुनिया हमारी सामरिक ताकत का लोहा मान रही है वहीं चीन और पाकिस्तान बौखलाए हुए हैं। चीनी मीडिया तो अग्नि 4 मिसाइल के परीक्षण से इस कदर भड़का हुआ है कि पाकिस्तान को भी ऐसी मिसाइल बनाने की सलाह दे डाली है।
ये हैं भारत की वो खतरनाक मिसाइलें जिन्हें देखकर सहमने लगा है चीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रहॉमोस
मिसाइल तकनीक में ब्रहॉमोस मिसाइल को भारत की विकसित तकनीक का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। रूस के सहयोग से बनी ब्रहॉमोस को भारत की पहली सुपरसोनिक मिसाइल कहा जाता है। यह दुनिया की उन चुनिंदा मिसाइलों में से है जो जल थल और हवा में से कहीं भी मार करने में सक्षम है। हालांकि इसकी मारक दूरी 300 किलोमीटर तक ही है लेकिन यह इतनी सटीक है कि इसे दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल का तमगा हासिल है। इसकी खास बात ये है कि यह मात्र दस मीटर तक की ऊंचाई से भी उड़ सकती है जिसकी वजह से इसका रडार की पकड़ में आना मुश्किल है।
पृथ्वी मिसाइल
साल 2006 में पृथ्वी मिसाइल का पहला परीक्षण किया गया। इसके बाद से इसके कई परीक्षण किए जा चुके हैं। 350 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली पृथ्वी 2 मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम तक के हथियार ले जाने में सक्षम है और इसमें लिक्विड प्रोपल्शन ट्विन इंजन लगे हैं जिससे इसकी मारक क्षमता और बढ़ जाती है। इस मिसाइल की मारक क्षमता से चीन ही नहीं पाकिस्तान भी बेचैन है।
शौर्य
भारत की यह हाइपर सोनिक मिसाइल 700 से 1900 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। 600 किलो तक वजन ले जाने में सक्षम शौर्य मिसाइल को अपनी श्रेणी की आधुनिकतम मिसाइल में से एक माना जाता है।
अग्नि 5
अग्नि 5 मिसाइल भारत की सबसे अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। परमाणु हथियारों को ले जाने की काबिलियत के साथ ही ये एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने में भी सक्षम है। अप्रैल 2012 को अग्नि 5 का परीक्षण किया गया, जिसे देख पूरी दुनिया भारत की सामरिक ताकत के सामने भौंचक्की रह गई। इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है जिसे 7000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।