फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक: कंगना से भिड़ गई थी ये IPS अफसर, अब ट्विटर से ब्रेक लेकर आईं चर्चा में

Sat, 21 Nov 2020 08:17 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 21 Nov 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Senior IPS Officer Of Karnataka D Roopa Took Break From Twitter Amid Cracker Ban Debate On Social Media
आईपीएस डी रूपा - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ हुई जुबानी जंग से चर्चा में आईं कर्नाटक की प्रमुख सचिव गृह और आईपीएस डी रूपा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह ट्विटर से ब्रेक लेने को लेकर चर्चा में आई हैं। दरअसल, पटाखा बैन को लेकर ट्रोल किए जाने के बाद डी रूपा ने ट्विटर से ब्रेक लेने की बात कही है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Senior IPS Officer Of Karnataka D Roopa Took Break From Twitter Amid Cracker Ban Debate On Social Media
डी रूपा

डी रूपा ने पटाखा बैन को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद वो ट्रोल हो गईं थीं। जिसके बाद अब रूपा ने ट्विटर से ब्रेक लेने का फैसला किया है। रूपा ने लिखा है कि सरकारी कर्मी होने की वजह से ट्रोल्स को उनकी भाषा में जवाब नहीं दे सकती हूं।

Senior IPS Officer Of Karnataka D Roopa Took Break From Twitter Amid Cracker Ban Debate On Social Media
डी रूपा

रूपा की ओर से पटाखा को लेकर किए गए ट्वीट का मामला शनिवार को तब और गरमा गया जब पत्रकार मोहनदास पाई के ने सीनियर आईपीएस के खिलाफ एक आर्टिकल लिखा। शनिवार को रूपा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे ऊपर दबाव बनाने के लिए मेरे खिलाफ हैशटैग चलाए गए। सब अच्छे से जानते थे कि मैं बतौर सरकारी कर्मचारी ट्रोल्स को उनकी भाषा में जवाब नहीं दे सकती। आप बताइए ट्विटर पर ज्यादा पावरफुल कौन है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Senior IPS Officer Of Karnataka D Roopa Took Break From Twitter Amid Cracker Ban Debate On Social Media
dig d roopa

यह था मामला?
दरअसल, दिवाली पर्व से पहले पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर रूपा की एक ट्विटर यूजर से बहस हो गई थी। डी रूपा का कहना था कि पटाखे दिवाली से जुड़ी रीति-रिवाजों का हिस्सा नहीं रहे हैं और आतिशबाजी का जन्म 15वीं शताब्दी में हुआ था, इसलिए इस पर बैन को सकारात्मक रूप में लेना चाहिए। 

वहीं, ट्विटर यूजर ने रूपा के दावे का विरोध किया था और उदाहरण देते हुए यह बताने का प्रयास किया था कि आतिशबाजी दिवाली का हिस्सा रहा है। दोनों के बीच में बहस इस हद तक पहुंच गया कि ट्विटर ने उक्त यूजर का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। इसके बाद रूपा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed