देश में नाम कमाने के बाद राजलक्ष्मी अब दुनिया के सामने भारत को रीप्रजेंट करेंगी। राजलक्ष्मी बैंगलुरु में रहती हैं और पेशे से डेंटिस्ट हैं। राजलक्ष्मी ने 2014 में मिस व्हीलचेयर इंडिया का टाइटल जीता था। अब वह मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड 2017 में हिस्सा लेने जा रही हैं। यह इवेंट पॉलैंड में सात अक्टूबर से है।
2 of 5
राजलक्ष्मी
- फोटो : फेसबुक
एक एक्सीडेंट के बाद राजलक्ष्मी के पैरों को लकवा मार गया था। 2007 में अपने बीडीएस के एग्जाम देने के बाद वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई जा रही थीं। रास्ते में कार के ड्राइवर के सो जाने की वजह से एक्सीडेंट को गया। इसमें उनके पैरों को लकवा मारा गया था।
3 of 5
राजलक्ष्मी
- फोटो : फेसबुक
राजलक्ष्मी ने इस सबसे हार नहीं मानी। उन्हें साइक्लोजी और फैशन में इंट्रस्ट था जिसको उन्होंने नहीं छोड़ा। इसी बीच उन्हें मिस व्हीलचेयर इंडिया के बारे में इंटरनेट से जानकारी मिली। जिसमें उन्होंने अप्लाई किया और वह जीत भी गईं। यह उनके लिए सपने के पूरा होने जैसा था।
4 of 5
राजलक्ष्मी
- फोटो : फेसबुक
राजलक्ष्मी ने डेंटिस्ट का पेशा भी नहीं छोड़ा है। वह स्कूलों में फ्री कैंप लगाती हैं। साथ ही व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे काम कैसे किए जाएं इसकी भी ट्रेनिंग देती हैं।
5 of 5
राजलक्ष्मी
- फोटो : फेसबुक
राजलक्ष्मी व्हीलचेयर बास्केटबॉल और डांस प्रोग्राम में भी हिस्सा ले चुकी हैं।