आइलैंड का नाम आते ही अमूमन खुशी से लोगों की आंखें चमक जाती हैं। असम के माजुली आइलैंड को भारत का पहला 'रिवर आइलैंड डिस्ट्रिक्ट' घाषित किया गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मीटिंग के बाद नदी पर बने इस द्वीप को आइलैंड जिला बनाने की घोषणा की।
माजुली असम का 35 वां जिला बना है। जोरहाट के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र मित्तल ने इस अधिसूचना को पढ़ते हुए जानकारी दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माजुली के विकास के लिए सभी को विकास करना होगा। यह सबके लिए खुशी की बात है कि भूपेन हजारिका के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर कर रहे हैं। बताते चलें कि मुख्यमंत्री इसी इलाके से विधायक बने थे। यह अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षिट सीट है।
गुवाहाटी से करीब 400 किमी दूर ब्रह्मापुत्र नदी के बीच स्थिति माजुली 1250 वर्ग किमी फैला हुआ है। इसकी जनसंख्या तकरीबन 2.5 लाख है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी पर बना द्वीप है।