फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक के बाद एक 'दोस्त' छोड़ रहे भाजपा का साथ, 2019 में कैसे खिलेगा कमल?

Thu, 20 Dec 2018 06:19 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 20 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Battle of 2019 and challenges before BJP
मोदी-शाह-उपेंद्र-चंद्रबाबू - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले एनडीए और भाजपा को झटका लगा है। गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में महागठबंधन का हाथ थाम लिया। हालिया समय से एनडीए से उसके कई साथी दूर हुए हैं। आज इसमें रालोसपा का नाम भी जुड़ गया। गुरुवार को दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता अहमद पटेल, शक्ति सिंह गोहिल, बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, शरद यादव सहित कई नेता मौजूद थे। इन्हीं की मौजूदगी में कुशवाहा ने महागठबंधन में शामिल होने का एलान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए में मेरा अपमान हो रहा था इसलिए ऐसा फैसला लिया। 

 

भाजपा और एनडीए

Lok sabha elections 2019: Battle of 2019 and challenges before BJP
नायडू-मोदी - फोटो : Amar Ujala
2019 चुनाव से पहले ही भाजपा और एनडीए को कई झटके लग चुके हैं। इसी साल मार्च में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की अनदेखी का आरोप लगाकर एनडीए से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद से वह कांग्रेस के काफी नजदीक आ गए हैं। भाजपा के खिलाफ महागठबंधन में वह भी एक महत्वपूर्ण नेता बनकर उभर रहे हैं। भाजपा विरोधी तमाम मंचों पर वह नजर आ चुके हैं। 
Lok sabha elections 2019: Battle of 2019 and challenges before BJP
उद्दव-मोदी - फोटो : Amar Ujala
पिछले कुछ समय से शिवसेना भी भाजपा से नाराज चल रही है। उद्धव ठाकरे साफ तौर पर कई बार अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने कई बार संकेत दिए हैं कि आगामी चुनाव में भाजपा के साथ नहीं जाएगी। लोकसभा उपचुनाव में भी दोनों पार्टियों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। पार्टी के मुखपत्र सामना में पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला जाता है। इन सबके बावजूद अमित शाह का कहना है कि 2019 चुनाव में दोनों साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Battle of 2019 and challenges before BJP
महागठबंधन में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा
अब पार्टी को तीसरा झटका लगा है रालोसपा के रूप में। गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा बिहार के महागठबंधन में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि एनडीए में मेरा अपमान हो रहा था। नीतीश कुमार ने मुझे अपमानित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह जो कहते हैं, जरूर करते हैं। कुशवाहा ने कुछ समय पहले ही मंत्रिपद छोड़ा था। फिर एनडीए छोड़ने का भी एलान किया था। 
 
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Battle of 2019 and challenges before BJP
रामविलास-चिराग - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के सामने मुश्किलों का दौर यही खत्म नहीं हुआ है। अब लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान की नाराजगी की खबर सामने आ रही है। उनके बेटे चिराग पासवान ने बयानों का सिलसिला जारी करते हुए भाजपा को चिंता में डाल दिया। उन्होंने साफ कहा कि एनडीए नाजुक दौर से गुजर रहा है। भाजपा को सहयोगी दलों की बात समझनी चाहिए। सीट शेयरिंग को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर दबाव बढ़ाया। मामला इस कदर गंभीर हो गया कि शाह ने रामविलास और चिराग दोनों से मुलाकात की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed