हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
9 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
आज हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार
बिहार में मंगलवार को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है। राजभवन में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट के नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
देश में भूख से नहीं तय होंगी कीमतें
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, देश में भूख पर व्यापार नहीं होगा। भूख जितनी लगेगी अनाज की कीमत उतनी होगी। भूख से व्यापार करने वालों को बाहर निकाला जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा करने वाली भीड़ का हिस्सा रहे प्रदेश के कई किसानों को चिह्नित किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अक्षरधाम मंदिर: आज सुबह 10 से शाम 6.30 तक रोजाना कर सकेंगे दर्शन
कोरोना के घटते मामलों के बीच अक्षरधाम मंदिर प्रशासन ने मंगलवार से सप्ताह के सभी दिन सुबह 10 से शाम 6.30 बजे तक मंदिर खोलने का निर्णय किया है। पिछले अक्तूबर से मंदिर को केवल शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक ही खोला जा रहा था। श्रद्धालु अब लाइट व वाटर शो का आनंद उठा सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...