हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
28 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पीएम मोदी आज विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
शिक्षा मंत्री निशंक आज NEP को लेकर सीबीएसई स्कूलों के प्रमुखों से करेंगे बातचीत
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) कार्यान्वयन पर 28 जनवरी को विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के कार्यान्वयन में स्कूल प्रमुखों की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देश की राजधानी दिल्ली में नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा का दो-दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से बुलाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Prayagraj Magh Mela : पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज लगेगी माघ मेले की दूसरी डुबकी
माघ मेले के दूसरे महत्वपूर्ण स्नान पर्व पौषपूर्णिमा पर आज श्रद्धालु संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाएंगे। इसी के साथ संगम की रेती पर माह भर के कल्पवास की शुरुआत भी होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर