हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
11 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
टीकाकरण अभियान से पहले आज पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। सोमवार शाम को चार बजे यह बैठक होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसान आंदोलन और कृषि कानून पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ सरकार की बातचीत में गतिरोध बरकरार रहने के बीच उच्चतम न्यायालय नए कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं और दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट के विस्तार का आज हो सकता है एलान, सात नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
कर्नाटक मंत्रिमंडल में सात नए सदस्यों को सोमवार सुबह शामिल किया जा सकता है। इस मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि अंतिम निर्णय सोमवार सुबह लिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आधार की वैधता कायम रखने के फैसले की समीक्षा पर निर्णय आज
सुप्रीम कोर्ट आधार की सांविधानिक वैधता बरकरार रखने के फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिका पर सोमवार को फैसला सुनाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर