2015 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वह जयपुर में आईएएस अफसर डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ शादी करेंगी। इस शादी में राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से कई बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं। प्रदीप की ये पहली शादी है, जबकि टीना की दूसरी।
2 of 6
टीना डाबी- अतहर आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले टीना ने यूपीएससी की सिविल सर्विसेज एग्जाम में दूसरा स्थान हासिल करने वाले आईएएस अतहर आमिर खान से पहली शादी की थी। हालांकि, दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था। बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
3 of 6
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे
- फोटो : Instagram@ Tina Dabi
फिर प्रदीप के साथ हुई दोस्ती
अतहर से तलाक लेने के कुछ महीनो बाद टीना की दोस्ती प्रदीप के साथ हुई। प्रदीप भी राजस्थान में ही आईएएस अफसर हैं। टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी और प्रदीप की पहले दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों करीब आ गए। ये सब कोविड की दूसरी लहर के दौरान हुआ। उस वक्त दोनों राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ काम कर रहे थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोस्ती प्यार में बदल गई।
4 of 6
आईएएस टॉपर टीना डाबी और उनके मंगेतर प्रदीप।
- फोटो : अमर उजाला
मुलाकात का दौर बढ़ा और फिर प्यार
दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ने लगा लगा और फिर जयपुर में लंच भी साथ करने लगे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जाना-पहचाना और फिर बात शादी तक आ पहुंची। प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं। इस पर भी टीना ने जवाब दिया। कहा कि उम्र के आधार पर रिश्ते तय नहीं होते। आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बेहद जरूरी है। टीना ने बताया कि पहले प्रदीप ने ही उन्हें प्रपोज किया था।
5 of 6
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
टीना ने तस्वीर शेयर कर किया था खुलासा
प्रदीप के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर टीना ने 20 दिन पहले ही खुलासा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रदीप के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। टीना ने बाद में अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया। उधर, प्रदीप ने अब टीना के साथ एक क्लोज फोटो शेयर की है। हालांकि, प्रदीप ने इसका कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है।