अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है। ट्रंप की ये जीत ऐतिहासिक इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि चुनावी कैंपेन में एक समय वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से काफी पीछे छूट गए थे।
ट्रंप की इस ऐतिहासिक जीत में आंध्र प्रदेश के अविनाश इरागावारापू की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। वह डोनाल्ड ट्रंप टीम में स्टेट चीफ कैंपेनर, आईटी स्ट्रैटजीस्ट और डाटा क्रंचिंग देख रहे थे।
अविनाश इरागावारापू ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आईआईएम से पढ़ाई की हुई है। अविनाश ने कुछ दिनों तक अमेरिका में इंटेल कंपनी में काम किया है।
एक समय उन्होंने भारत आने का प्लान बना लिया था, रोड पर मेयर इलेक्शन का बोर्ड देख अमेरिका के इलेक्शन मैनेजमेंट का काम करने का फैसला लिया।
इसके बाद उन्होंने एरिजोना में गर्वनर का चुनाव लड़ा। यहां उनकी हार हुई। इसके बाद वह ट्रम्प की पार्टी में इलेक्शन स्ट्रैटजिस्ट के तौर पर एक्टिव होकर उन्हें प्रेसिडेंट बनाने में लग गए।
अविनाश को यूके और साउथ अफ्रीका की पॉलिटिकल पार्टियों के लिए इलेक्शन स्ट्रैटजी बनाने का ऑफर आया है। अगले महीने वो इन दोनों देशों के टूर पर रहेंगे।