मानसून सत्र में संसद की चुनौतियो से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक संसद में हुई। इस दौरान यह फैसला लिया गया की पार्टी देश भर में तिरंगा यात्रा करेगी जिसमें सभी पार्टी सांसद हिस्सा लेंगे।
संसद में चुनौतियों से निपटने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति
यह यात्रा 15 से 22 अगस्त तक चलेगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू, कलराज मिश्र समेत तमाम मंत्री और सांसद मौजूद थे।
संसद में चुनौतियों से निपटने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति
सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्यसभा में बुधवार को मंहगाई पर होने वाली चर्चा को भी ध्यान में रखा गया।
संसद में चुनौतियों से निपटने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा जीएसटी बिल के लिए सिर्फ कांग्रेस से बात करना क्षेत्रीय दलों को नागवार गुजरा है इसलिए उनसे भी बात करने की रणनीति भी तय की जाएगी।
संसद में चुनौतियों से निपटने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति
इतना ही नहीं भाजपा के लिए आज लोकसभा में कांग्रेस द्वारा अरुणाचल मुद्दे पर दिए गए नोटिस के चलते भी सदन के हंगामेदार रहने के आसार हैं।