मुंबई-गोवा हाईवे पर महाड़ के निकट हुए पुल हादसे में बचाव दल ने दो लोगों का शव बरामद कर लिया है। अभी भी 20 से ज्यादा लोगों की इस हादसे की वजह से नदी में बह जाने की आशंका है। गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई-गोवा हाइ-वे पर महाड़ के निकट सावित्री नदी पर बना एक पुल भारी बारिश के चलते गिर गया। इस हादसे में दो बस और अन्य वाहनों के बह जाने की आशंका है। तस्वीरों में देखें पूरी रिपोर्ट-
मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें
2 of 7
bridge collapse
- फोटो : ANI
मुंबई को गोवा से जोड़ने से वाली यह पुल यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण था। हादसे की वजह इलाके में भारी बारिश के बाद सावित्री नदी में बढ़े जलस्तर को बताया जा रहा है, जिसके चलते सत्तर साल पहले बना यह पुल ढह गया।
मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें
इस हादसे के बाद राज्य परिवहन की दो बसें 22 यात्रियों के साथ लापता हैं। रायगढ़ जिले के जिलाधिकारी शीतल उगाले ने बताया कि दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर से अभी तक कोई संपर्क साधा नहीं जा सका है। दोनों बसों और अन्य वाहनों के नदी में बह जाने की आशंका हैं।
मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें
जिलाधिकारी शीतल उगाले ने लापाता यात्रियों के रिश्तेदारों से धैर्य रखने की अपील के साथ कहा है कि इनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में पांच से छह निजी वाहन भी पुल के साथ नदी में बह गए।
मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें
5 of 7
bridge collapse
- फोटो : ANI
जिलाधिकारी उगाले ने कहा, 'यह पुल अंग्रेजो के समय का बना था। एनएचआई के अधिकारियों से बात करने के बाद हमने यातायात को पुल के ही समानांतर बने एक नए पुल पर शिफ्ट कर दिया है।'