जंगली जानवरों से प्यार करने वाले और प्राकृतिक नजारों का शौक रखने वालों के लिए देश में तमाम ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां इन गर्मियों की छुट्टियों में जाना चाहिए। लेकिन इन जगहों में सबसे अच्छी जगहों को चुनना भी एक बड़ी चुनौती है। जानें 11 ऐसी शानदार जगहों के बारे में जहां आप को हाथी से लेकर गैंडा तक सब कुछ देखने को मिलेगा।
गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में
गवी वन्य अभ्यानण्य, केरल
देश में वन्य जीवों को लिए सुरक्षित वन्य अभ्यारण्यों में से एक केरल का गवी वन्य अभ्यारण्य भी है। यह अभ्यारण्य एशियाई हाथियों के लिए मशहूर है। हालांकि यहां के बारे में पर्यटकों को ज्यादा जानकारी न होने से यहां भीड़ कम होती है। यहां पर आप मतवाले हाथियों को घूमते हुए बड़े आराम से देख सकते हैं।
गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में
घड़ियालों: कुकरैल संरक्षित वन
अगर आपको घड़ियालों की दुनिया का रोमांच पसंद है तो आप लखनऊ के पास मौजूद कुकरैल संरक्षित वन में घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको नदियों में पाए जाने वाले हर प्रकार के घड़ियाल देखने को मिलेंगे।
गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में
अमेरेली फॉरेस्ट भावनगर
अगर आप देसी शेरों को देखने का जज्बा रखते हैं तो गुजरात के अमरेली फॉरेस्ट, अहमदाबाद में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह शेरों की वह सफारी है जहां पर पिछले कुछ सालों में विलुप्त हो रहे शेरों की संख्या बढ़ी है। गर्मी बढ़ने से पहले आप यहां गए तो बहुत करीब से शेरों का दीदार कर सकते हैं।
गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में
नाममंगलम संरक्षित वन
दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट सुनना और उन्हें देखने का शौक रखते हैं तो आपके लिए तमिलनाडु का नाममंगलम संरक्षित वन में छुट्टी बिताना बेहतरीन रहेगा। पक्षी प्रेमियों का यहां हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। करीब ढाई हजार एकड़ पर फैले इस जंगल में करीब 85 प्रकार के पक्षी देखने को मिल सकते हैं।