भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने मंगलवार को मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत में ही बने लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। उन्होंने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) के एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 30 मिनट तक तेजस को उड़ाया।
भारत में बने तेजस विमान में वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान
2 of 3
तेजस विमान में वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान
- फोटो : ANI
तेजस में उड़ान भरने वाले वे भारतीय वायुसेना के पहले वायसेना प्रमुख बन गए हैं। उड़ान के बाद राहा ने कहा कि भारतीय वायुसेना में शामिल करने के लिए तेजस अच्छा विमान है।
भारत में बने तेजस विमान में वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान
3 of 3
तेजस विमान में वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान
- फोटो : ANI
तेजस का निर्माण भारत में ही हुआ है। इसे बनाने में 33 साल लगे। पहली बार तेजस विमान ने 2001 में उड़ान भरी थी। मल्टी रोल सुपरसोनिक तेजस को जल्द ही वायुसेना में शामिल किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस साल जुलाई तक तेजस विमान की पहली स्कवाड्रन एयरफोर्स में शामिल कर ली जाएगी।