गुजरात के गिर वन में एक तेंदुए का महज डेढ़ माह का बच्चा अपनी मां से जुदा हो गया। मां से जुदा हुए इस बच्चे को एक शेरनी द्वारा दूध पिलाने की दुर्लभ घटना देखने को मिली है। शेर जोकि तेंदुए को मारने के लिए जाने जाते हैं, उसे ऐसे तेंदुए के बच्चे का पालन करते देखने पर वन प्रमंडल प्रशासन को भी आश्चर्य हो रहा है। मां की ममता दिखाती यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
{"_id":"5c2f5bfebdec22570a42075c","slug":"a-lioness-adopt-a-leopard-cub-in-gir-jungle-ahmadabad-gujrat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां से जुदा हुआ तेंदुए का बच्चा, शेरनी ने पिलाया दूध, मां की ममता दर्शाती तस्वीर हुई वायरल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मां से जुदा हुआ तेंदुए का बच्चा, शेरनी ने पिलाया दूध, मां की ममता दर्शाती तस्वीर हुई वायरल
Fri, 04 Jan 2019 07:08 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 04 Jan 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के बच्चे काे शेरनी ने पिलाया दूध
- फोटो : twitter.com/DGirwest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य शेरों से तेंदुए के बच्चे की हिफाजत कर रही है शेरनी
तेंदुए के बच्चे काे शेरनी ने पिलाया दूध
- फोटो : twitter.com/DGirwest
मित्तल ने कहा कि यह सचमुच एक अनोखी घटना है, क्योंकि शेर तेदुओं को मारने के लिये जाने जाते हैं। यह मामला शेर को लेकर हमारी सोच के बिल्कुल उलट है।शेरनी तेंदुए के बच्चे की खास देखभाल करती हुई पाई गई है। इतना ही नहीं शेरनी इलाके में मौजूद शेरों से उसकी हिफाजत करती हुए देखी गई है।
मित्तल द्वारा साझा की गईं तस्वीरों में तेंदुए का बच्चा आराम से शेरनी और उसके बच्चों के साथ उनके घर में रहता हुआ देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों में शेरनी बच्चे को दूध पिलाती हुई दिखाई दे रही है।
मित्तल ने कहा कि वह खुद यह जानकर हैरान हैं कि तेंदुए का बच्चा शेरनी के इशारों और उसकी आवाज को कैसे समझ पा रहा है। घूमने जाते वक्त शेरनी तेंदुए का खास खयाल रखती है क्योंकि उसे पता है कि तेंदुआ अभी उसके और उसके बच्चों की तरह तेज चलने के लायक नहीं है।

शेरनी से जुदा नहीं होगा तेंदुआ, पर रखी जा रही नजर
तेंदुए के बच्चे काे शेरनी ने पिलाया दूध
- फोटो : twitter.com/DGirwest
तेंदुए की मां के बारे में मित्तल कहते हैं, ऐसा संभव है कि उसकी मां ने उसे छोड़ दिया हो या फिर किसी हादसे में दोनों एक दूसरे से बिछड़ गए हों। यह भी संभव है कि वह आस-पास ही हो लेकिन शेरनी के करीब जाने से डर रही हो।
इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक डीटी वासावाड़ा ने कहा कि वन कर्मचारी शेरनी और तेंदुए के बच्चे के इस प्यार पर करीबी नजर रखे हुए हैं। वासावाड़ा ने कहा कि हमारी शेरनी और तेंदुए के बच्चे को अलग करने की कोई योजना नहीं है। हम इस प्राकृतिक प्यार में दखल नहीं देंगे। लेकिन हम शेरनी पर करीबी नजर रख रहे हैं।
(इनपुटः भाषा)