दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच पांच समझौतों पर मुहर लगाई गई। दोनों देशों के संबंधों के लिए ये समझौते काफी महत्वपूर्ण हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे भारत और सऊदी संबंध नई ऊचाइयों पर पहुंचेंगे।
द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी व प्रिंस सलमान ने साझा प्रेसवार्ता भी की, जिसमें पीएम ने पुलवामा आतंकी हमले और आतंकवाद के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने कई बातें कहीं। हम आपके लिए लाए हैं पीएम मोदी द्वारा कही गई बातों में 10 सबसे महत्वपूर्ण बिंदु...
2 of 11
Prince Mohammed Bin Salman and Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) पर हुए आतंकी हमले को मानवता विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला दुनिया भर पर छाए आतंकवाद के कहर की एक और क्रूर निशानी है।
पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत के बाद कहा कि आतंकवाद रूपी खतरे का प्रभावपूर्ण तरीके से सामना करने के लिए दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को किसी भी तरह का बढ़ावा दे रहे देशों पर हर प्रकार का दबाव बढ़ाना अति आवश्यक है।
आतंकवाद को खत्म करने के समाधान को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए आतंकवाद का आधारभूत ढांचा नष्ट करने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जरूरी है कि इसे मिलने वाले समर्थन को हर हाल में समाप्त किया जाए और इसके समर्थकों को सजा दिलाई जाए।
सऊदी अरब और भारत के संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सामरिक वातावरण को लेकर आपसी रक्षा सहयोग को मजबूती प्रदान करने और उसे विस्तृत करने के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से सफल वार्ता की है।