हंसते रहने से मन के साथ ही इंसान का शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को किसी भी समय हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
खचाखच भरी मुबंई लोकल में एक खूबसूरत भाजी वाली महिला सफर कर रही थी...
अचानक किसी ने जंजीर खींच दी...
पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया...
भाजी वाली-आराम से खड़े हो जाओ
लड़का- सॉरी...
कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी...
भाजी वाली- काय करतो तुमी....
कानपुरिया लड़का-खैनी लगा रहे हैं...
संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
लड़की का पिता- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे….
संजू- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं
दिवाली के मौके पर गांव की एक लड़की घर से भाग गई...
और फिर दो दिनों के बाद लौट कर आ गई...
पिता ने गुस्से में पूछा- अब क्या लेने आई हो?
लड़की- अपने हिस्से की मिठाई।
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था...
तभी आंटी बाहर आई
आंटी-क्यों खड़े हो ?
लड़का-ऐसे ही
आंटी-बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का-आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !!!