फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 13 Sep 2022 12:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read Santa aur Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

Teacher Student Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले हम सभी की हंसने और मुस्कुराने में मदद करते हैं। जीवन में मानसिक तनाव और चिंता से बचाने में हंसी बेहद मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



कॉलेज में एक लड़की ने दाखिला लिया...
सारे लड़के-लड़कियों ने उसे चिढ़ाने के लिए बुआ कहना शुरू कर दिया।
कुछ दिनों तक तो उस बेचारी ने सहन किया।
अंत में उसने तंग आकर प्रिंसिपल से शिकायत कर दी।
लड़की की बात सुन कर प्रिंसिपल को बड़ा क्रोध आया
वह क्लास रूम में पहुंचे और बोले, जो भी इसे बुआ कहता है वह तुरन्त खड़ा हो जाए।
एक-एक करके सारी क्लास खड़ी हो गई।
केवल पप्पू बैठा रहा तो प्रिंसिपल ने बड़ी हैरानी के साथ उस से पूछा,क्यों पप्पू तुम क्यों बैठे हो?
क्या तुम इसे बुआ नहीं कहते?
पप्पू ने ठंडी सांस भरकर कहा-सर! मैं इस क्लास का फूफा हूं।

Today’s Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read Santa aur Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
संता- भावना।
टीचर- कैसे?
संता- क्योंकि सब इसमें बहे चले जाते हैं।

 
Today’s Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read Santa aur Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता समोसे को खोलकर सिर्फ अंदर का मसाला ही खा रहा 
था।
बंता- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
संता- अरे... मैं बीमार हूं ना,
डॉक्टर ने बाहर की चीजें खाने से मना किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read Santa aur Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल
और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- बाकी?
महिला- कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं।
तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।

 
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Teacher and Student Jokes Read Santa aur Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता घबराया हुआ पुलिस स्टेशन जा रहा था...
संता- मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं।
बंता- क्यों भाई, तुमने क्या किया?
संता- मैंने अपनी बीवी के सर पर जोर से डंडा मार दिया था।
बंता- तो वो मर गई क्या?
संता- नहीं बच गई और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed