फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार चुटकुले: शादी में बजा दूल्हे का मोबाइल, दुल्हन ने जड़ दिया थप्पड़, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 09 Jan 2023 12:26 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 09 Jan 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes: Bride and Groom Wedding Jokes Read Dulha Dulhan Lotpot Ke Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हर किसी के जीवन में कोई न कोई परेशानी होती है, लेकिन हमें हमेशा हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तनाव से दूर रहते हैं। मानसिक तनाव से बचने की सबसे अच्छी और फ्री दवा हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से खुलकर हंसना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। यही कारण है कि लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


विदाई के समय दूल्हे का मोबाइल बजा
दुल्हन ने जोर का थप्पड़ जड़ दिया।
रिश्तेदार- ऐसा क्यों ?
क्योंकि उसकी रिंगटोन थी-
"दिल में छुपाकर प्यार का अरमान ले चले
हम आज अपनी मौत का सामान ले चले।"
Today’s Funny Jokes: Bride and Groom Wedding Jokes Read Dulha Dulhan Lotpot Ke Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर- मोटू एक सवाल का जवाब दो
मोटू- जी टीचर
टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
मोटू- क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
मोटू की बात सुनकर टीचर भी सोच में पड़ गई।
Today’s Funny Jokes: Bride and Groom Wedding Jokes Read Dulha Dulhan Lotpot Ke Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
भागी बीवी के दो दिन बाद घर लौटने पर पति ने गुस्से में पूछा..
पप्पू की बीवी देर रात लड़ाई कर घर से भाग गई
और फिर दो दिनों के बाद लौट कर आ गई।
पप्पू ने गुस्से में पूछा: अब क्या लेने आई हो?
बीवी बोली-आधार कार्ड, दूसरी शादी के लिए कोर्ट वाले मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes: Bride and Groom Wedding Jokes Read Dulha Dulhan Lotpot Ke Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
बंगाली बाबा से मिलने के बाद एक कंजूस बिजनेसमैन बोला...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तु शास्त्र कौन बनाता है।
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो
कैसा भी वास्तु दोष हो, दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है।
इस वास्तुकार से मेरा घर बनवा दो।
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes: Bride and Groom Wedding Jokes Read Dulha Dulhan Lotpot Ke Chutkule in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पत्नी पति से- कहां पर हो आप?
पति- स्कूटर से गिर गया हूं, एक्सीडेंट हो गया है और हॉस्पिटल जा रहा हूं..
पत्नी घबराते हुए बोली- ध्यान रखना जरा, टिफिन टेढ़ा ना हो जाए, वरना दाल गिर जायेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed