हमें हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेनी चाहिए। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के पास कोई न कोई टेंशन जरूर है। अगर हमें मानसिक तनाव और इससे होने वाली बीमारियों से छुटकारा पाना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: टीचर ने बच्चे से पूछा- स्कूल क्या है, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
जब डॉ. दामाद आपरेशन थियेटर में आया
तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से दामाद का हाथ पकड़ के कहा कि बेटा मैं जानता हूं तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे।
पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी। उसका ध्यान रखना।
ऑपरेशन सफल रहा!
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, "अजी सुनते हो?"
पति- बोलो! क्या हुआ?
पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे.
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं
बंगाली बाबा को आधी रात में एक खूबसूरती लड़की फोनकर बोली...
सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,
बंगाली बाबा-हेलो, कौन?
लड़की-भरो, मांग मेरी भरो...
बंगाली बाबा बिस्तर से उठकर बोला-क्या सही में मुझसे शादी करोगी?
लड़की-इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के 1 दबाएं।
बंगाली बाबा- गुस्से में भाग...