हंसना हर इंसान के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और उदासी दूर रहती है। हमें सेहतमंद रहने के लिए दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी हंसा जा सकता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क है? छात्र का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है?
छात्र- स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर ही रह जाते हैं...
देवर का सिर पर चोट लग गई…
भाभी- ये कैसे हुआ देवर जी?
देवर- अरे, भाभी जी, मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
भाभी- तो इसमें सिर कैसे चोट कैसे लग गई ?
देवर- भाभी जी इसी दौरान मुझे एक पड़ोसी ने कहा- कभी दिमाग का इस्तेमाल भी कर लिया कर।
टीचर- पढ़ना शुरू कर दो, एग्जाम आने वाले हैं
सोनू- सर जी, मैं तो दिन-रात पढाई करता हूं, चाहे तो आप कुछ भी पूछ लो
टीचर- अच्छा तो बताओ, लाल किला किसने बनाया
सोनू- लेबर और मिस्त्री ने मिलकर बनाया था
टीचर- अरे पागल, मेरा मतलब किसने बनवाया
सोनू- सर जी, उस समय के ठेकेदार ने बनवाया होगा।
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइये ,
आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है ,
मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ ,
नौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं ,
मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है