Today Funny Jokes: वर्तमान समय में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि हंसना काफी कम हो गया है। लोग हंसना और मुस्कुराना भूलते जा रहे हैं। वैसे हंसने-मुस्कुराने से हम अपने जीवन में किसी भी काम को तनाव मुक्त होकर कर सकते हैं। आप जिस तरह से अच्छे खान-पान को हम अपने जीवन में शमिल करते हैं, ठीक उसी तरह हंसी-मजाक को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे हम अपने जीवन में और ज्यादा खुश रह पाएंगे। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं एक बार फिर चटपटे जोक्स और चुटकुले। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर पर......
आज के मजेदार जोक्स: जब पप्पू ने राह चलती लड़की को मार दी आंख, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायदे से देखा जाए तो दुनिया मे कोई भी इंसान शाकाहारी नहीं है
क्योंकि , थोडा बहुत दिमाग तो हर कोई खाता है
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।
Jokes: वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुके हंसी
पप्पू बाइक पर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे रोका और कहा, सुरक्षा सप्ताह चल रहा, आपको 2000 का इनाम मिला है....
आप इस इनाम का क्या करोगे?
पप्पू बोला मै इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनाउंगा
Jokes वकील के एक सबूत पर बा-इज्जत बरी हो गया आरोपी, पढ़िए मजेदार जोक्स
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।