फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पड़ोसी- माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर क्यों आ-जा रही हैं? जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 08 Jun 2024 12:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Padosan Jokes in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। अपने-अपने काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं। 



एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का-क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
 

Today Funny Jokes: Padosan Jokes in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
 

Today Funny Jokes: Padosan Jokes in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

पड़ोसी- माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर क्यों आ- जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?
बूढ़ी औरत- नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा कर रही है।
उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो सास को अंदर करो। 

Jokes: लड़की ने सरकारी ऑफिस में जाकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Padosan Jokes in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- पापा 80% आये है।
पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?
चिंटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल

Jokes: रिश्तेदार- बेटा खीर लोगे या हलवा? पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Today Funny Jokes: Padosan Jokes in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed