इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद है। हंसने से इंसान का शरीर फूर्तिला रहता है और थकावट दूर रहती है। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। वैसे आप किसी भी समय हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले भी लोगों को खूब हंसाते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का-लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का-तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
2 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
पत्नी ने अचानक पति को जोर से लात मारी!
पति बेचारा तिलमिला उठा..
पति- मारा क्यों…?
पत्नी- जी मच्छर था… और मेरे जीते जी कोई और आपका खून चूसे ये मुझे बर्दाश्त नहीं...
3 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
आधी रात को गप्पू अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया...
जैसे ही दरवाजा खटखटाया सपना- कौन है?
गप्पू- मैं हूं
सपना- मैं कौन?
प्पू- अरे बेवकूफ, तू सपना है और कौन...
4 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
दरोगा - तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
पिंटू - सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो, तो जेब गर्म कर,
मैंने माचिस जला दी।
5 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
वो कल रात लाईट जाने के बाद मोमबत्ती लेकर टॉयलेट जा रही थी।
कोई कमबख्त फूंक मार कर कह गया 'हेप्पी बर्थ डे टू यू'
अब बताओ इमरजेन्सी में भी कोई मजाक करता है भला...