Today Funny Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- संगठन में ही शक्ति है का एक अच्छा सा उदाहरण दो, छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता।
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?
आलसी बेटा- पापा एक गिलास पानी देना।
बेटा- प्लीज, दे दो ना...।
पापा- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा।
बेटा- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना।
बेटे की बात सुनकर पिताजी रह गए दंग।
Jokes: जीजा- ऐसी चाय बनाओ जिसे पीने के बाद मन झूम उठे और तन नाचने लगे, साली का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।
Hindi Chutkule: पति- महोदया, दिन भर कुकिंग शो देखती हो, फिर भी खाना बनाना आया नहीं, पत्नी ने दिया गजब का जवाब
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स।
बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।