फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: संता ने बंता से पूछा– क्यों रो रहा है भाई, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 23 Oct 2022 02:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Today Funny jokes in Hindi Santa Asked Banta Why You Crying Laugh After Hearing Answer
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: जब आपका मन प्रसन्न रहता है और आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो आपके चेहरे पर चमक रहती है। हंसने से आप मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच रहते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।

Today Funny jokes in Hindi Santa Asked Banta Why You Crying Laugh After Hearing Answer
जोक्स - फोटो : iStock
संता- क्यों रो रहा है
बंता- कुछ नहीं यार बहुत ही दुख भरी बुक पढ़ रहा था उसे देख के रोना आ गया
संता- कौनसी बुक?
बंता- मेरी बैंक की पासबुक

 
Today Funny jokes in Hindi Santa Asked Banta Why You Crying Laugh After Hearing Answer
जोक्स - फोटो : iStock
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny jokes in Hindi Santa Asked Banta Why You Crying Laugh After Hearing Answer
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने देखा ऐसा सपना कि पति बोला वापस सो जाओ
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

 
विज्ञापन
Today Funny jokes in Hindi Santa Asked Banta Why You Crying Laugh After Hearing Answer
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।

Latest Jokes: जब पप्पू ने टीचर को बताए पानी में रहने वाले पांच जीवों के नाम, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed