Today Funny Jokes: आज कल के व्यस्त जीवन में तनाव की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है, लेकिन आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो हर दिन कम से कम पांच मिनट जरूर खुलकर हंसे। तनाव को दूर करने के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से हमारे शरीर के मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो एक व्यायाम की तरह है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: लड़का- मैं आज्ञाकारी लड़की से ही शादी करूंगा, गर्लफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब
लड़का- मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका- मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं।
एक महिला के पास फोन आया -
आपका बेटा हमारे पास है, 25000 लेकर आओ...
महिला - मैं पुलिस को फोन करती हूं...
फोन करने वाला - हम पुलिस ही बोल रहे हैं,
आपके बेटे का अपहरण नहीं, चालान हुआ है...!
Jokes: पति- दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है? पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
एक आदमी ने पूछा- भैया ये रास्ता किधर जाता है...?
पप्पू ने कहा- ये रास्ता बर्बादी की तरफ जाता है,
आदमी ने फिर पूछा- वह कैसे...?
पप्पू बोला- इसलिए कि इस रास्ते से मेरी बरात आई थी...
BF GF Jokes: गर्लफ्रेंड- बताओ पजामा और प्लाजो में क्या अंतर है? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
एक गणितज्ञ ने अपनी मंगेतर को
लिखा---
12.999999.........
बेचारी बहुत मगजपच्ची करके,
बहुत दिन लगाकर समझ पाई कि गणितज्ञ ने लिखा है, (13) तेरा होने लगा हूं....