फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड के सरप्राइज के चक्कर में खुल गई बॉयफ्रेंड की पोल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 18 Feb 2023 03:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 03:29 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Aaj ke Majedar Chutkule Boyfriend Girlfriend Jokes in Hindi Read Gf Bf Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Today Funny Jokes: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी इंसान के किसी दवा से कम नहीं है। हंसने-मुस्कुराने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं और प्रसन्न रहते हैं, तो मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसने की कोशिश करनी चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ संता-बंता, दोस्तों और गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें

पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 

रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?

पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया

रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल

पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा

Today Funny Jokes Aaj ke Majedar Chutkule Boyfriend Girlfriend Jokes in Hindi Read Gf Bf Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड ने नया सिम खरीदा और सोचा कि बॉयफ्रेंड को सरप्राइज दूंगी।
वह बाथरूम में  गई और बॉयफ्रेंड को फोन किया।
गर्लफ्रेंड- हैलो डार्लिंग।
बॉयफ्रेंड (धीरे से बोलते हुए)- तुम बाद में फोन करना, अभी चुड़ैल बाथरूम में है। 
 

Today Funny Jokes Aaj ke Majedar Chutkule Boyfriend Girlfriend Jokes in Hindi Read Gf Bf Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

संता का फोन लगातार बज रहा था...

बंता- क्या हुआ आज तेरे पास बहुत फोन आ रहे हैं...

अरे कुछ नहीं बस मैंने तो इतना लिखा था की टीवी की आवाज कम करने वाले रिमोट यहां मिलते हैं, लेकिन गलती से बीवी लिख गया...

बस तब से दीन-दुखियों के फोन की लाइन लग गई है...

मुझे भी चाहिए, मुझे भी चाहिए रिमोट...


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Aaj ke Majedar Chutkule Boyfriend Girlfriend Jokes in Hindi Read Gf Bf Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

एक दिन भगवान ने एक आदमी की याद्दाश्त डीलीट कर दी और उससे पूछा...

बताओ तुम्हें अब कुछ याद है...?

आदमी ने तपाक से अपनी पत्नी का नाम बता दिया...

भगवान हंसते हुए...सारी मैमोरी डिलीट कर दी वायरस फिर भी रह गया...

 

विज्ञापन
Today Funny Jokes Aaj ke Majedar Chutkule Boyfriend Girlfriend Jokes in Hindi Read Gf Bf Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए? 

पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी.. उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए।

 शाम को पति ने उसे वजन कांटा लाकर दे दिया 

पत्नी बेहोश। 

Funny Jokes: पति पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed