फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते? छात्र ने दिया गजब का जवाब

Fri, 26 Jan 2024 11:19 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 26 Jan 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes Hindi Chutkule
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

हिंदी के मजेदार चुटकुले: चिंता और मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम खुश रहते हैं तो हमसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। वर्तमान समय में मानसिक तनाव के ज्यादातर लोग शिकार हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी प्रसन्न रहें। योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...



पापा ने चिंटू को डांटते हुए कहा- तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था, 
तुम धनिया क्यों ले आये हो। तुम जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए।
चिंटू- पापा चलो हम दोनों ही घर से निकल जाते हैं, क्योंकि मम्मी कह रही थी यह मेथी है।

Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी – सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
चिंटू – किताब में।
मास्टर जी – कैसे?
चिंटू – क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है।
 
Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू – पप्पू, जरा अपनी साइकिल आज मुझे देना।
पप्पू – नहीं।
चिंटू – अगर मुझे साइकिल नहीं दोगे, तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा।
पप्पू ने झट से बोला – तो चीनी खा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं!
 
विज्ञापन
Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
पापा – चिंटू, आज तुम स्कूल क्यों नहीं जा रहे हो?
चिंटू – पापा, कल स्कूल में हमें तौला गया था और क्या पता आज बेच ही न दें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed