फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: टीचर- चल बता...4 और 4 कितने होते हैं? भोलू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 07 May 2023 02:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
Teacher and Student Funny Jokes Read School Master Viral Whastapp Chutkule in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

Teacher and Student Funny Jokes: वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के अधिक दवाब की वजह से लोगों के चेहरे की हंसी गायब होती जा रही है। लेकिन सेहत के लिए जितना जरूरी अच्छा खाना होता है, उतना ही जरुरी खुल कर हंसना भी होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हर दिन आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी आती है। सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जिन्हें पढ़ने के आपको हंसी आ जाएगी। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया 
आदमी- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं...?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता...

Teacher and Student Funny Jokes Read School Master Viral Whastapp Chutkule in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं?
भोलू - 10 होते हैं.
टीचर - 8 होते हैं... नालायक
भोलू - हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
 

Teacher and Student Funny Jokes Read School Master Viral Whastapp Chutkule in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

डॉक्टर ने महिला के मुंह में थर्मामीटर रख कर कुछ देर मुंह बन्द रखने को कहा...
पत्नी को कुछ देर खामोश देख कर पति ने पूछा...
डॉक्टर साहब...ये जादुई चीज कितने की आती है...?

Funny Chutkule: जब पति और पत्नी के बीच हुई जमकर लड़ाई, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher and Student Funny Jokes Read School Master Viral Whastapp Chutkule in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था... 
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो वो होशियार,
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या...? 
 

विज्ञापन
Teacher and Student Funny Jokes Read School Master Viral Whastapp Chutkule in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed