Santa Banta Funny Hindi Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम सेहतमंद रहना है, तो हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। आजकल की भागमभाग जिदंगी में हंसी एक ऐसी दवा है जो कई बीमारियों से इंसान को बचा सकती है। काम के बढ़ते दवाब की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सुबह और शाम ही हंसे। आपको जब भी समय मिले आप हंस सकते हैं। आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो काॅमेडी फिल्म, काॅमेडी धारावाहिक देखकर या जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: संता- पहले क्या आया…. अंडा आया या मुर्गी? बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला-
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने...
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर पप्पू बोला...
पप्पू- आपका प्लान क्या है...?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई...
पप्पू- बस... बस... मतलब पटी-पटाई हो...
पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर सेक्रेटरी बोली- बाबा की सर्विस है...इडियट