फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: संता ने बंता को बताया- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 04 Dec 2022 01:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Dec 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Santa aur Banta Funny Jokes Read Couples Marriage-Shadi ke Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: हंसी-मजाक करने से लाइफ आसान हो जाती है। तनाव से भरी आज की लाइफ में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। हंसी हम सभी को तनाव से दूर रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। आप अपने व्यस्त समय के बीच हंसकर तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



एक बाबा किसी महफिल में गए वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे 
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं हमारा मजाक न उड़ाए 
लोग खूब हंसे...अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया, वे अंधे हो गए वो सब 
बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो 
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले सालों लाइट चली गई कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है।

Santa aur Banta Funny Jokes Read Couples Marriage-Shadi ke Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
बंता- क्यों...?
संता- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया...!

 
Santa aur Banta Funny Jokes Read Couples Marriage-Shadi ke Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला - और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Santa aur Banta Funny Jokes Read Couples Marriage-Shadi ke Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!

 
विज्ञापन
Santa aur Banta Funny Jokes Read Couples Marriage-Shadi ke Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं...!
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!


Viral Chutkule: लड़की-लड़का और मच्छर, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed