हम सभी को हंसी-मजाक करना अच्छा लगता है। हंसने-मुस्कुराने से हमारा मूड भी फ्रेश रहता है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत मुस्कुरा कर करते हैं तो हमारा दिन भी बहुत अच्छा बीतता है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और अन्य समस्याओ से भी बचे रहते हैं। एक हंसमुख इंसान का हर कोई दोस्त बनना चाहता है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि हम हंसी-मजाक करने की आदत डाल लें। इसीलिए लाए हैं ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर खूब लोटपोट होने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं हंसी-मजाक का ये सिलसिला..........
Jokes: मोनू ने सोनू से पूछा- यार तुझे पता है कि शादीशुदा जिंदगी कैसी होती है, मिला धांसू जवाब
पत्नियां भी अजीब होती हैं.... चाहती है उनका पति उनपर मरे
अगर पति उनपर मरता है तो कहती हैं कहीं और जाकर क्यों नहीं मरते
कहीं और जाकर मरते हैं.... तो कहती हैं कहां जाकर मर गए
मोनू - यार तेरी तो शादी हो गई है... तुझे तो पता होगा शादी-शुदा जिंदगी कैसी होती है
सोनू - शादी-शुदा जिंदगी कश्मीर की तरह होती है
मोनू -मतलब...
सोनू - जो खूबसूरती तो बहुत है साथ में आतंक भी है
पत्नी- मेरा आधा मात्था दुख रहा है... डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा
पति- जितना है उतना ही दुखेगा न
बस फिर क्या तब से पति का सारा बदन दुख रहा है
आज की ताजा रिसर्च से पता चला है कि
महिलाएं अपने बच्चों को तेज आवाज में इसलिए डांटती हैं...
ताकि उनके पतियों में खौफ बना रहे
पत्नी नाराज होकर मायके चली जाती है...पति रोज कॉल करता है
सास- कितनी बार कहा है अब वो वापस नहीं आएगी... क्यों बार-बार कॉल करते हो
दामाद- बस सुनने में मजा आता है