Most Funny Chutkule in Hindi: हंसना एक योगी की तरह है जिसके कई फायदे हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए किसी भी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि जब भी समय मिले हम हंस सकते हैं। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? पप्पू ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया?
पप्पू- मैं हॉस्टल में रहता हूं ना।
मास्टर जी- तो?
पप्पू- हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं, हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना..
फिर हुई चिंटू की जोरदार धुनाई।
डॉक्टर ने मरीज को रोजाना 20 किलोमीटर चलने को कहा...
सालभर बाद मरीज ने डॉक्टर को फोन किया।
मरीज- सर रोज 20 किलोमीटर चलकर नेपाल पहुंच गया हूं, यही रुक जाऊ या आगे थाइलैंड निकल जाऊं?
डॉक्टर को तुरंत आ गए चक्कर..
लड़की- मैं अपने पापा की परी हूं
लड़का- मैं भी अपने पापा का पारा हूं
लड़की- पारा..? ये क्या है?
लड़का- मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है।
पंडित जी- बताओ विवाह क्या है?
पप्पू- पंडितजी विवाह एक ऐसा गठबंधन है, जिसमें दो लोग मिलकर उन समस्याओं को
सुलझाने का जीवन भर प्रयास करते हैं, जो पहले कभी थी ही नहीं!